फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

Wed, 12 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चिकित्सा महाविद्यालय में आने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अब लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। पैथाेलॉजी में जांच कराने के बाद रिपोर्ट उनके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। इस सुविधा के लिए मरीजों को सैंपल के लिए पंजीकरण कराते समय अपना मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज कराना होगा। हालांकि अभी तक उन मरीजों को ही रिपोर्ट भेजी जाती थी जिनका पर्चा बनवाते समय मोबाइल नंबर दर्ज होता था।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज मेें रोजाना करीब 1300 से अधिक मरीजों का उपचार होता है। इनमें से 350 से 400 मरीजों को खून की जांच करानी पड़ती है। इसमें एक दिन तो मरीज पहले जांच के लिए लाइन लगाते हैं और दूसरे दिन लैब में रिपोर्ट के लिए कतारबद्ध होते हैं लेकिन इस सुविधा से मरीजों का काफी राहत मिलेगी।





मोबाइल पर मेसेज से भेजा जाएगा लिंक

पैथाेलॉजी में जब मरीज अपना सैंपल देने के लिए जाएंगे तो उन्हें अपना मोबाइल नंबर अंकित करवाना होगा। जांच होने के बाद लैब टेक्नीशियन रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद डॉक्टर उस रिपोर्ट का सत्यापन कर भेज देंगे। जो नंबर मरीज ने अंकित कराया है, उसके एसएमएस बॉक्स में लिंक भेजा जाएगा। लिंक को खोलते ही रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर स्मार्ट फोन नहीं है तो साइबर कैफे पर जाकर प्रिंट निकलवा सकते हैं। जिन लोगों के पास अपनी मोबाइल नहीं है, वह किसी परिजन का नंबर अंकित करवा सकते हैं।
विज्ञापन





पैथालॉजी प्रभारी रमन सिंह ने बताया कि सैंपल पंजीकरण में अब मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। मोबाइल पर रिपोर्ट भेजने की सुविधा से मरीजों को अब कतार में नहीं लगना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें