फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात में सिर्फ दो घंटे होगी विद्युत कटौती

Wed, 12 Aug 2015 11:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय पर अब रात में केवल दो घंटे ही विद्युत कटौती होगी। पनकी सिस्टम कंट्रोल ने रात 8 बजे से 11 बजे के बीच तीन घंटे होने वाली कटौती को घटाकर दो घंटे कर दिया है।
विज्ञापन


जो रात 9 बजे से 11 बजे के बीच होगी। जबकि दिन में 11 बजे से तीन बजे के बीच होने कटौती अब से 12 बजे से 4 बजे तक होगी। देवीपाटन मंडल का मुख्यालय होने के नाते गोंडा शहर को सिस्टम कंट्रोल से 18 से 20 घंटे बिजली दिए जाने का समय नियत है।

इधर दो हफ्तों से हो रही इमरजेंसी रोस्टिंग के नाते लोगों को किसी दिन 14 घंटे बिजली पा रही है तो किसी दिन 15 घंटे। रात में हो रही तीन घंटे की कटौती से लोगों का सोना तक दुश्वार हो चला है।
विज्ञापन


इसे लेकर मुख्यालय पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने रात्रिकालीन तीन घंटे की कटौती को घटाकर दो घंटे कर दिया है।

जेल रोड स्थित 220 केवी कंट्रोलरूम के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि सिस्टम कंट्रोल से मैसेज उन्हें मिला है। इसमें मुख्यालय पर रात में हो रही तीन घंटे की कटौती को अब से दो घंटे कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें