फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब दत्तनगर में दिखा जंगली जानवर

Mon, 23 Sep 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज में दत्तनगर गांव के पास भागता हिंसक जंगली जानवर। - वीडियोग्रैब
विज्ञापन
गोंडा। हिंसक जंगली जानवरों की आमद से कई गांवों के लोग सहमे हुए हैं। वन विभाग की टीमें निगरानी तो कर रही हैं लेकिन अभी तक किसी भी गांव में जंगली जानवर पकड़ नहीं सकीं। सोमवार सुबह नवाबगंज के दत्तनगर में एक जंगली जानवर निकला। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों ने लाठियां लेकर उसे भगा दिया। वहीं, रुपईडीह की दो ग्राम पंचायतों के लोग अभी भी खौफजदा हैं।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर जंगली जानवरों पर अंकुश लगाएं। डीएम ने वन विभाग की ओर से अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी ली। डीएफओ पंकज शुक्ल ने बताया कि कुछ स्थानों पर सियार ने हमले किए हैं। मौसम का हवाला देते हुए कहा कि जल्द ही जंगली जानवर बाहर आना बंद कर देंगे। डीएम ने कहा कि गांवों के लोगों को जागरूक करें।
वहीं, नवाबगंज व बेलसर क्षेत्र में हुए जंगली जानवरों के हमले के बारे में अभी तक वन विभाग कुछ स्पष्ट नहीं कर सका है। तरबगंज के रंगधार पुरवा में बच्चे पर जंगली जानवर के हमले के बारे में भी वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। इससे गांव के लोग सहमे हैं। रुपईडीह के फरेंदा शुक्ल व तेलियानी पाठक पंचायत में लोगों पर हमला करने वाले जंगली जानवर की पहचान भी नहीं हो पाई है। डीएफओ ने बताया कि विभाग की टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें