फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब घर-घर जाकर बुजुर्गों का हाल जानेगी पुलिस

Sat, 13 Jun 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए पुलिस ने विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान शुरू किया है। गोरखपुर जोन के एडीजी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का विवरण एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रत्येक थाने में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) गठित की गई है। यह टीम वरिष्ठ नागरिकों से नियमित रूप से संपर्क कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी लेगी तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी।
पुलिस विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों का विशेष रजिस्टर तैयार किया जा रहा है, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु, स्वास्थ्य स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किया जाएगा। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम पूछेगी और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिटों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने तथा नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें