गोंडा। कोरेना वायरस के कहर को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों को टिकट रिफंड करवाने के लिए बड़ी राहत दी है। अब 21 मार्च से 15 अप्रैल के बीच यात्रा स्थगित करने वाले यात्री 45 दिन के अंदर अपना आरक्षित टिकट रिफंड करा सकेंगे।
मंडल वाणिज्य निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने कोरोना वायरस को देखते हुए आरक्षित टिकट रिफंड कराने वाले यात्रियों को राहत देने का आदेश किया है। बताया कि 21 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के बीच यात्रा करने वाले यात्री अगर अपनी यात्रा स्थगित कर देते हैं तो उन्हें ट्रेन के चले जाने के बाद भी 45 दिन के अंदर अपना टिकट रिफंड करवा सकते हैं। अब उन्हें ट्रेन के जाने के पहले 3 घंटे के अंदर स्टेशन पर आकर टिकट रिफंड कराने की जरूरत नहीं है।