फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पूर्व सांसद का पैर छूने पर चार वकीलों को नोटिस

Thu, 20 Mar 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पैर छूने व न्यायालय कक्ष में वीडियोग्राफी के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। सिविल बार एसोसिएशन ने एक एडीजीसी समेत चार वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एक अदालत में पेश होने आए पूर्व सांसद का कई अधिवक्ताओं ने खूब आदर सम्मान किया। कई अधिवक्ता उनके वाहन को पार्क कराते दिखे। कुछ वकील उनका पैर छूते भी दिखाई दिए। लेकिन इसका वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो सिविल बार एसोसिएशन ने भी संज्ञान लिया।

बृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता शिवम सिंह रैकवार, मनोज कुमार सिंह सोमवंशी, अनिल कुमार सिंह और एडीजीसी विनय सिंह को नोटिस जारी कर 14 दिन में कारण सहित जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें