जिले में 1054 ग्राम पंचायतों में से 10 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्य पदों पर चुनाव नहीं होगा। 1044 ग्राम पंचायतों में चुनाव का बिगुल बज चुका है और दावेदार वोटरों की नब्ज टटोलने का प्रयास कर रहे हैं। अपने पाले में लाने के लिए जातिवाद व क्षेत्रवाद से लेकर हर हथकंडा अपनाया जा रहा है।
पहले चरण में करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों की 261 ग्राम पंचायतों में दावेदारी की तलवारें खिंच चुकी हैं। कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसके भी गणित लगाए जाने लगे हैं।
निर्वाचन के लिए तय की गईं तिथियों के अनुसार करनैलगंज तहसील क्षेत्र के दावेदारों के पास बहुत कम समय है। 16 व 17 नवंबर को दो दिन नामांकन पत्र दाखिल होंगे और 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
इस तहसील क्षेत्र में 28 नवंबर को मतदान होगा। तहसील क्षेत्र के कटराबाजार में 67, करनैलगंज में 65, परसपुर में 68 तथा हलधरमऊ में 61 ग्राम पंचायतों में दावेदार पूरी रणनीति तय करने में जुट गए हैं।
उच्च न्यायालय के आदेश पर जिन दस ग्राम पंचायतों में निर्वाचन हुआ था, उन्हें छोड़कर 1044 में निर्वाचन होगा। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से पहले जारी किये गये चुनाव कार्यक्रम के तहत ही चुनाव होंगे।
चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, इस बाबत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी तहसील क्षेत्रों में पहले से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक ही पंचायत चुनाव होंगे। पहले से जारी चुनाव कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इन ग्राम पंचायतों में नहीं होगा निर्वाचन
ब्लॉक ग्राम पंचायत
तरबगंज खानपुर व सरावां
वजीरगंज रामपुर खरहंटा, परसिया, सहिबापुर, बल्लीपुर, मोहनपुर, गनेशपुर ग्रंट
नवाबगंज जलालपुर एवं बहादुरा
चुनाव में चरणवार ब्लॉकों की ग्राम पंचायतें
तहसील करनैलगंज (प्रथम चरण)
ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या
कटराबाजार 67
करनैलगंज 65
परसपुर 68
हलधरमऊ 61
तहसील गोंडा सदर (द्वितीय चरण)
ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या
रुपईडीह 89
पंडरी कृपाल 49
झंझरी 75
इटियाथोक 71
मुजेहना 57
तहसील मनकापुर (तृतीय चरण)
ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या
मनकापुर 77
छपिया 81
बभनजोत 66
तहसील तरबगंज (चतुर्थ चरण)
ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या
तरबगंज 52
वजीरगंज 56
बेलसर 51
नवाबगंज 59
नोट-इस तहसील क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतें शामिल नहीं हैं जहां निर्वाचन नहीं होगा।