फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : दूसरे दिन भी कोरोना नहीं हुई कोई मौत, नौ संक्रमित 25 ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करीब महीने भर से चला आ रहा कोरोना संक्रमितों केे मौत का सिलसिला थमने से स्वास्थ्य विभाग व लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोराना से किसी की मौत नही हुई है। वहीं नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गये।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की भयावह रफ्तार अब थमने लगी है।
एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण के नए मामले में काफी कमी आई है वहीं कोरोना से मरने वालों का सिलसिला भी थमा है। जिससे कोरोना संक्रमण की तबाही झेल चुके लोगों ने राहत की सांस ली है।
सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नही हुई है तथा सिर्फ नौ लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 25 लोगों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैैं। कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 128 ही बचे हैं। जिसमें 113 लोग अस्पतालों में भर्ती है। वहीं 2993 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में कमी आने से कोरोना कर्फ्यू हटाकर दो दिन का वीकेंड लॉकडाउन जारी रखा गया। लेकिन सोमवार को बाजारों के खुलते ही दुुकानों पर खरीददारों की भीड़ लग जाती है।
जहां न तो सोशल डिस्ट्रेंसिंग का पालन हो पाता है न ही लोग मास्क लगाना पसंद करते हैं। दुकानदार भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन नही करवा रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण का फिर से बढ़ने की संभावना बन जाती है।
महिलाओं का टीकाकरण रफ्तार बढ़ाने के लिए बने महिला स्पेशल केंद्र पर सोमवार को सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में 18 वर्ष से 44 वर्ष की महिलाओं ने टीका लगवाया।
टीकाकरण अभियान 9 जून तक चलेगा। टीकाकरण कैंप का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने किया। कैंप में पहला टीका लगाने वाली छात्रा आंकाक्षा पाण्डेय को तुलसी का पौधा भेंटकर पर्यावरण में ऑक्सीजन की उपयोगिता समझाया गया।
वहीं कैंप में सुमन, रचना पाठक, नेहा जायसवाल, लाइब्रेरी स्टाफ सुमन, वंदना पाठक, आदि को टीका लगाया गया। इस अवसर पर डा. नीलम छाबड़ा, रंजना बन्धु, डा हरप्रीत कौर, डा स्मृति शिशिर, डा सरिता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें