फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज अदा की जाएगी अलविदा की नमाज

Thu, 27 Mar 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा करेंगे। शहर, कस्बे व गांवों में अलविदा की नमाज को लेकर उत्साह है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


गोंडा ईदगाह के इमाम मौलाना मुजिक्कर हुसैन ने निदा ए या रसूलल्लाह मस्जिद में अपनी तकरीर में कहा, अल्लाह की ओर से अपने बंदों को हिदायत देने के लिए रमजान के रोजे बनाए ताकि मुसलमानों में बुराइयों से परहेजगारी हो। (संवाद)

बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर
गोंडा। सर्कुलर रोड स्थित निजी संस्थान में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सादिर खान व जाहिद अली ने बच्चों को कुरान और हदीस की रोशनी में अहम बातें बताईं। एसके मौर्य व प्रिंस श्रीवास्तव ने बच्चों को शिक्षा के प्रति लगाव पर जोर दिया। कमाल अब्बास, फैज हुसैन, शोएब अख्तर सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें