फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कई जगह लगी आग, गन्ना और गेहूं की फसल जली

Thu, 27 Mar 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/खोड़ारे/गौराचौकी (गोंडा)। दो थाना क्षेत्रों में अज्ञात कारणों से लगी आग में कई बीघे गन्ना और गेहूं की फसलें जलकर राख हो गईं। अग्निशमन दल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के अनुसार बृहस्पतिवार को विशुनपुर निवासी अजय गुप्ता के खेत में आग लगने से एक एकड़ गेहूं व एक एकड़ गन्ने की फसल जल गई। ग्राम बगधर पुरवा निवासी प्रदीप वर्मा की ढाई बीघा गन्ना व दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। अशरफपुर में सागौन के बाग व मोतीगंज में रेलवे ट्रैक के बगल में झाड़ियों में आग लग गई। अग्निशमन दल के प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दमकल टीम ने उक्त सभी स्थानों पर आग बुझा दी।

बृहस्पतिवार को ग्राम केशव नगर ग्रंट पश्चिमी कैदराबाद में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे आशा देवी, विजयलक्ष्मी सिंह, घुरहू, रामशंकर, राजकुमार, राजमणि, शिवनाथ और बहराइची की गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग बुझाने में दिक्कतें हुईं। ग्रामीणों के साथ थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार आग बुझाने में जुटे रहे। लेखपाल गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें