बालपुर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के बालपुर दूरगोड़वा मार्ग एलएल इंटर कालेज के पास टेढ़ी नदी के किनारे किसी ने नवजात बच्ची को नदी के जल कुंम्भी के नीचे दबा दिया था।
गांव के लोगों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचना दी। तत्काल कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक विनोद राय व रमेश यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है।