फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कड़ाके की सर्दी में मनाना होगा नए साल का जश्न

Sat, 28 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसम ने शनिवार को एक बार फिर करवट ली। शुक्रवार को गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली, लेकिन शनिवार सुबह आंखें खुलीं तो ठंड ने कंपकंपा दिया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी ठंड और बढ़ेगी। नए साल का जश्न कड़ाके की ठंड में मनाना होगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 30 दिसंबर से पारा और गिरेगा। सर्द हवाएं चलेंगी, बूंदाबांदी का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर रंजन शर्मा ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते ठंड आगे बढ़ गई है। जो स्थिति दिसंबर में शुरू होती थी, वह जनवरी में होगी। 31 दिसंबर से ही पारा गिरना शुरू हो जाएगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी भी होगी। यह मौसम गोंडा के साथ ही आसपास के जिलों में रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें