मीडिया के सामने आया महिला का पति
- फोटो : वीडियो ग्रेब
दिमागी रूप से कमजोर है पति, घर से चली गई थी
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल महिला के पति ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उनकी पत्नी भागी नहीं है। उसकी दिमागी हालत खराब है। वह सुबह सात बजे घर से निकल गई थी। वो जिला बस्ती के कटरा चली गई थी, फिर वहां कोई उसे थाने ले गया और फिर वहां से हम यहां ले आए हैं। जब महिला के पति से पूछा गया कि क्या आपकी पत्नी होने वाले दामाद के साथ भागी नहीं? इस पर शख्स ने कहा कि नहीं वो कभी नहीं भागी, वो गुमशुदा हुई थी। दिमागी हालत खराब होने पर घर से चली गई थी। वो न घर से कुछ लेकर गई थी और न ही कुछ लेकर आई।