फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Thu, 31 Aug 2017 10:44 PM IST
गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल लेने पहुुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ने जिले एवं बाराबंकी के बाढ़ पीड़ितों से मुुलाकात कर उनके आंसू पोंछे। उन्होंने दो टूक कहा कि बाढ़ पीड़ितों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कदापि नहीं बख्शा जाएगा।       
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अचानक करनैलगज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम गौरा सिंघपुर पहुंचे। उन्होंने एल्गिन चरसडी बांध को भी देखने का प्रयास किया मगर बांध पर बाढ़ प्रभावित लोगों के बसे होने के कारण रास्ता नहीं मिला।

वह बांध तक जाकर वापस हो गए। बांध के कट वन पर हो रही जबरदस्त कटान को नहीं देख सके। उसके बाद उन्होंने गौरासिंहपुर व नकहरा गांव के बाढ़ पीड़ितों को किट का वितरण भी किया। बाढ़ पीड़ितों ने बांध के लगातार कटान और नदी की धारा करनैलगंज की ओर हो जाने से हो रही तबाही की शिकायत की तो उन्होंने संबंधित जिम्मेदार विभाग के अधिकारी के विरुद्ध जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने बाराबंकी के ग्राम बेहटा व पारा गांव के पीड़ितों से मुलाकात की और बांध पर बसे पीड़ितों को शासन की ओर से बसे हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें