फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 16 Jun 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों और लापरवाही पर मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि केवल बैठकों और कागजी कार्रवाई से सड़क हादसे नहीं रुकेंगे। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर जरूरी सुधार कार्य कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव सभागार में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आयुक्त ने देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टिव मार्किंग की व्यवस्था की जाए। मोड़, डिवाइडरों और सड़क किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएं, ताकि रात के समय दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। आयुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए केवल जागरूकता अभियान पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि नियमों का सख्ती से प्रवर्तन भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। आयुक्त ने सभी विद्यालयों में चलने वाले वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र और पते का सत्यापन कराने तथा परिवहन सुरक्षा समिति के गठन, चालकों के वार्षिक स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, वाहनों के फिटनेस, बीमा और परमिट की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान आरटीओ प्रशासन राजेश कुमार मौर्य, आरटीओ प्रवर्तन आरके सरोज, एआरटीओ आरसी भारतीय, अपर निदेशक स्वास्थ्य अल्पना रानी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें