फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा के एकता चौक पर ड्रोन कैमरा उड़ाता पुलिसकर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शुक्रवार को जिले में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। प्रशासन व पुलिस ने जुमे की नमाज को लेकर पहले से ही तैयारी की थी। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। करीब तीन घंटे तक अधिकारी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

कानपुर में हुई घटना के बाद अधिकारियों ने सबक लिया। शुक्रवार को पुलिस ने कस्बों व बाजारों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन में अधिकारियों को कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। कड़ी चौकसी के बीच जुमे की नमाज पढ़ी गई। शहर में लगभग सभी स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
करनैलगंज क्षेत्र में जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। धार्मिक स्थलों के आसपास सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। दिन में 12 बजे से शाम तीन बजे तक लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के आसपास भ्रमण करते रहे। एसडीएम हीरालाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह लगे रहे। इटियाथोक क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मस्जिदों की निगरानी के लिए पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परसिया बहोरीपुर, इटियाथोक बाजार, पारासराय, निर्वाहन जोत, पन्ना बगुलहा, खरिहा, बेलभरिया, पूरे बसालत, लखनीपुर, सरकांड, महराजगंज, बैजपुर में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परसपुर में जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस सतर्क व अलर्ट मोड में नजर आई। जुमे का नमाज शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस गश्त करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें