फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फिर चलेगी नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन

Sun, 08 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना काल में बंद हुई नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन को दोबारा शुरू करने की तैयारी है। रेलवे ने इस ट्रेन को बढ़नी–गोंडा–बुढ़वल मार्ग से चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। ट्रेन का संचालन शुरू होने पर गोंडा समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को लखनऊ और गोरखपुर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेलवे के अधिकारियों से पत्राचार किया था। पूर्वोत्तर रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। संचालन शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रस्तावित समयसारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल–लखनऊ पैसेंजर नकहा जंगल से रात 11:30 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 05:42 बजे गोंडा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद 09:25 बजे डालीगंज (लखनऊ) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 55062 लखनऊ-नकहा जंगल पैसेंजर डालीगंज से शाम 05:20 बजे प्रस्थान करके रात 09:26 बजे गोंडा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 04:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआर और जनरल श्रेणी सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा और बुढ़वल समेत कई छोटे-बड़े स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा। ट्रेन शुरू होने से गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के जिलों के यात्रियों को कम किराये में लखनऊ और गोरखपुर तक की यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें