फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डिवाइडर से बाइक टकराने से छात्र की मौत, ममेरा भाई घायल

Sun, 08 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। लखनऊ-गोंडा मार्ग पर शनिवार देर रात करनैलगंज ब्लॉक के समीप मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छात्र इरकान अहमद (19) की मौके पर ही मौत हो गई और उसका ममेरा भाई अमन (13) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


करनैलगंज के सदर बाजार निवासी असलम ने बताया कि उनका भांजा इरकान बहराइच के जरवल कस्बा का रहने वाला था। वह जरवल स्थित जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार को वह ननिहाल आया था। देर रात वह किसी काम से उनके बेटे अमन के साथ बाइक से लखनऊ रोड पर ब्लॉक की तरफ जा रहा था। ब्लाॅक के समीप मोड़ पर रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इरकान की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमन को लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
इरकान की मौत की खबर जैसे ही उसके पैतृक घर जरवल और ननिहाल करनैलगंज पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तमाम लोग सीएचसी परिसर में एकत्र हो गए। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि इरकान ने हेलमेट नहीं पहना था। इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें