फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने पर ही सुधरेगी इटियाथोक की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। विधानसभा चुनाव आते ही स्थानीय लोगों ने अब इटियाथोक बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग शुरू कर दी है। इटियाथोक बाजार को करीब एक दशक से नगर पंचायत की मांग की जा रही है। आज तक नगर पंचायत नहीं बनाया जा सका। इसके अलावा अब यहां तहसील मुख्यालय बनाया जाना बहुत ही जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने की कई साल पुरानी मांग पूरी नहीं हो सकी। नगर विकास विभाग ने मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के ही धानेपुर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। इटियाथोक बाजार को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल सका। करीब 15,000 की आबादी वाले इटियाथोक ग्राम पंचायत के निवासियों को तहसील व नगर पंचायत का लाभ नहीं मिल पाया है। इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने की मांग पिछले कई वर्षों से बराबर की जाती रही। क्षेत्रीय नागरिकों ने कई बार सांसद को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत बनाने की मांग की थी। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने भी नागरिकों को आश्वासन दिया था।
इसके अलावा विधायक विनय कुमार द्विवेदी को भी नागरिकों ने पत्र सौंपकर शासन स्तर से कार्रवाई शुरू कराने की मांग की थी। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी इटियाथोक ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल सका। क्षेत्र के पूर्व प्रधान राजेश दुबे, आशीष चौरसिया, ने इटियाथोक को नगर पंचायत के साथ ही तहसील का दर्जा दिया जाने की मांग की है। जिससे बलरामपुर जिले की सीमा से सटे गांव के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें