फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने की थी महिला हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। सेमरी कला गांव में शुक्रवार को हुई महिला की हत्या एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सेमरी कला के पांडेय पुरवा निवासी रामकुमार की पत्नी उत्तिमा शुक्रवार सुबह घास काटने गई थी। दोपहर तक वह नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश की। देर शाम गांव के पास तालाब किनारे मक्के के खेत में उत्तिमा का शव मिला था। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने पर उमरीबेगमगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।
पता चला कि राम लौटन निवासी सिद्धौटी उत्तिमा को पसंद करता था, और कई दिन से उसका पीछा कर रहा था। मक्के के खेत में उत्तिमा को अकेला देखकर राम लौटन ने दबोच लिया था। मगर उत्तिमा के विरोध करने और मामले की जानकारी से गांव में बदनामी के डर से राम लौटन उसकी हत्या करके भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें