फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नौकरी का झांसा देकर खुलवाए म्यूल खाते

Tue, 21 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सोलर प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक के नाम पर बैंक खाते खुलवाने और उनमें 20 लाख से अधिक का लेनदेन करने का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर देहात कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलवा नोहर निवासी सत्यम तिवारी ने बताया कि 24 फरवरी को तरबगंज के ढोढ़ेपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान रिश्तेदार देव नरायन मिश्रा उर्फ अंशू मिश्रा से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने सोलर प्लांट में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए।

आरोप है कि 30 मार्च को देव नरायन ने फोन कर कागजात तैयार कराने के बहाने गांधी पार्क बुलाया। वहां से जानकी नगर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह और दीपक गोयल के साथ नवीन गल्ला मंडी स्थित एक साइबर कैफे ले गया। आरोपियों ने आधार व पैन कार्ड लेकर उद्यम प्रमाणपत्र बनवाया। दो ओटीपी हासिल किए और उसके नाम पर तीन सिम कार्ड भी जारी करा लिए।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उसके नाम पर दो बैंक खाते खुलवाए गए। आरोपियों ने अमन इंटरप्राइजेज और रितेश इंटरप्राइजेज के नाम से सोलर प्लांट लगाने का झांसा देते हुए खातों में रोजाना दो हजार रुपये आने की बात कही।

सत्यम के अनुसार, 24 मई को बैंक कर्मचारी उसके घर पहुंचे और खाते में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी दी। जांच में पता चला कि उसके खाते से अमन इंटरप्राइजेज के नाम पर 20 लाख से अधिक का लेनदेन किया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे जीएसटी चोरी का काम करते हैं। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें