फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीपी-ए की टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

Sat, 29 Aug 2015 11:55 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्व. मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष उम्र तक के बच्चों की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। एमपीपी-ए की टीम ने एमपीपी-बी की टीम को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

 
हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन ताइक्वांडो संघ सुल्तानपुर के सचिव प्रणय चंद शुक्ल और जिले के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा ने किया। पहला मैच सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज और सुंदर दास राम लाल इंटर कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया।

सुंदर दास कॉलेज ने सिटी मांटेसरी को 3-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरा मैच शारदा पब्लिक स्कूल और बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज के बीच हुआ। शारदा पब्लिक स्कूल ने मॉडर्न इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया। तीसरा मैच एमपीपी इंटर कॉलेज-ए और सुंदर दास कॉलेज के बीच हुआ।
विज्ञापन


एमपीपी-ए ने सुंदर दास कॉलेज की टीम को 3-0 से हरा दिया। चौथा मैच शारदा पब्लिक स्कूल और एमपीपी इंटर कालेज-बी के टीमों के साथ खेला गया। एमपीपी इंटर कालेज-बी की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शारदा पब्लिक स्कूल की टीम को 4-0 से हरा दिया।

फाइनल मुकाबला एमपीपी इंटर कॉलेज-ए और एमपीपी इंटर कॉलेज-बी के मध्य हुआ। एमपीपी इंटर कॉलेज-ए ने एमपीपी इंटर कॉलेज-बी को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। समारोह के मुख्य अतिथि मुर्तजा हुसैन खां ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के आयोजक क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में हॉकी कोच अजय कुमार सिंह, जियाउल हसमत, रश्मी सिंह, मोहम्म्द आसिफ, मोहम्मद जैद, मोहम्मद अशरफ व प्रशांत निगम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें