फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देशवासियों से माफी मांगें सांसद रामजी लाल सुमन

Sat, 29 Mar 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विशाल कुमार को ज्ञापन सौंपते सवर्ण आर्मी के पदा​धिकारी। स्रो
विज्ञापन
गोंडा। राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विशाल कुमार को सौंपा। इसमें सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने कहा, रामजी लाल सुमन को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। जो हमारे पूर्वजों का अपमान करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ओछी मानसिकता के लोगों की राज्यसभा की सदस्यता भंग कर देनी चाहिए। सवर्ण समाज के साथ ही हिंदू समाज बहुत आहत है। इस दौरान दिनेश शुक्ल, रोहित मिश्र, अर्जुन मिश्र, कुलदीप शुक्ल, भास्कर मिश्र, आशीष पांडेय, अजय चतुर्वेदी, सुशांत शुक्ल, वेदप्रकाश मिश्र मौजूद रहे।
रामजी लाल सुमन व तरुण पटेल पर हो कार्रवाई
मनकापुर (गोंडा)। राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने शनिवार की राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अवनीश त्रिपाठी को सौंपा। साथ ही राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सांसद रामजी लाल सुमन और जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता तरुण पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अंश सिंह, नीलेश सिंह, समर्थ सिंह, शौरभ, दिलीप, सोनू, मनोज, संजय, विवेक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें