फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 95 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता लाभ से वंचित, तीन जेई निलंबित

Thu, 30 Nov 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आर्थिक संकट से जूझ रहे पावर कार्पोरेशन ने लापरवाह जेई व एसडीओ को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। देवीपाटन जोन के तीन जेई को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि ओटीएस योजना के तहत 20 दिन में अपेक्षित प्रगति तो दूर पांच प्रतिशत भी प्रगति ला पाने में नाकाम रहे हैं। वहीं, पांच एसडीओ व 12 जेई पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले आठ से 30 नवंबर तक एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत सरचार्ज का लाभ दिया जाना था। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती को मिलाकर लगभग 16 सौ करोड़ रुपये विद्युत बिल बकाया है। 20 दिनों में बहराइच जिले के रायबोझा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पंचम लाल कुल 10,975 में से 213 उपभोक्ताओं को ही लाभ दिला सके। जोकि महज 1.94 प्रतिशत रहा है। लापरवाही बरतने पर उनको निलंबित कर दिया गया। गोंडा जिले के खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संतोष कुमार सिंह को लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। उन्होंने 10,949 में से 342 उपभोक्ता महज 3.12 प्रतिशत को लाभ दिलाया है। श्रावस्ती के गिलौला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई वेद प्रकाश मिश्र को भी निलंबित कर दिया गया है। उनपर नदारद रहने का आरोप है। अधिकारियों का कहना है कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर गंभीरता न बरतने पर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के बाद ओटीएस ने पकड़ी रफ्तार
देवीपाटन जोन की खराब प्रगति के चलते मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल को नोटिस मिल चुकी है। इसके बाद मुख्य अभियंता ने सख्ती दिखाई थी। बावजूद इसके अवर अभियंताओं की सेहत पर फर्क नहीं पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि योजना की शुरुआत में रोजाना महज तीन हजार के आसपास रजिस्ट्रेशन हो रहे थे। अब रोजाना करीब छह हजार रजिस्ट्रेशन से होने लगे हैं।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल:

लक्षित उपभोक्ता: लगभग 11 लाख
रोजाना पंजीयन: छह हजार (औसतन)
लाभान्वित उपभोक्ता : 54 हजार
रजिस्ट्रेशन: 58
राजस्व: 35 करोड़


पांच एसडीओ व 12 और जेई को नोटिस
सरकार की महत्वाकांक्षी ओटीएस में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने वाले तीन अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया है। पांच एसडीओ व 12 अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक दिसंबर तक अपेक्षित प्रगति नहीं ला पाए तो प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- दीपक अग्रवाल, मुख्य अभियंता, देवीपाटन जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें