फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वैन ने पांच को रौंदा, दो की मौत

Wed, 29 Nov 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के गोंडा-अयोध्या मार्ग पर दूधनाथ मंदिर के पास मंगलवार सुबह खड़े पांच लोगों को एक अनियंत्रित वैन ने रौंद दिया। इसके बाद वैन सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी लोगों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और वैन को थाने ले आई है। पुलिस ने शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी जन्नत अली (55) पुत्र मो. रफी, मोहम्मद इसहाक (50) पुत्र मो. शरीफ, सफीकुननिशा (60) पत्नी सत्तार व बाईपास मुन्नन खां चौराहा निवासी मोहम्मद नईम (55) पुत्र छेदी बकरी के चारे के लिए पत्ती खरीदने निकले थे। सभी दूधनाथ मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े थे।
विज्ञापन

पास में ही शहर के छेदीपुरवा निवासी राम मिलन (79) भी खड़े थे। इस बीच चौक बाजार की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही वैन अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सभी को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई।
हादसे में जन्नत अली (55) व मो. नईम (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो. इसहाक, सफीकुन्निशा व राममिलन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर कोतवाली नगर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने जख्मी लोगों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
जहां सभी का इलाज चल रहा है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जन्नत अली के बेटे अजमत अली की तहरीर पर वैन चालक अमित सिंह निवासी जानकी नगर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें