फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुश्ती में नंदिनीनगर के मोनू को मिला गोल्ड मेडल

Mon, 01 Apr 2024 04:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नोएडा में 27 मार्च से चल रही चार दिवसीय अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में नंदिनीनगर अखाड़े के पहलवान मोनू यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की फ्री-स्टाइल के 57 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर नंदिनीनगर सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह ने मोनू यादव को सम्मानित किया। कहा कि नंदिनी नगर के लिए यह एक गौरव की बात है। मोनू की सफलता पर नंदिनी के प्रशासक राम कृपाल सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, कुश्ती कोच प्रेमचंद यादव, अनिल खोखर, सुभाष भारद्वाज, रजनीश पांडेय, जेडी सिंह ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें