फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नहीं लग रहा मोदी का दिल

Thu, 23 Feb 2017 11:41 PM IST
amarujala
विज्ञापन
Akhilesh yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री की बौखलाहट से पता चलता है कि उनका दिल दिल्ली में नहीं लग रहा है। वे केंद्र की सरकार चलाने में समर्थ नहीं हैं। मैं चैलेंज करता हूं कि आप कुर्सी की अदला-बदली करके देख लीजिए आप से अच्छी सरकार चलाकर दिखाऊंगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को करनैलगंज के रामलीला मैदान में सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों की बौछार होगी। बिना परीक्षा के सीधी भर्ती होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री को राजनीति का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जो राजनीति में खीज गया तो समझो वह अपनी हार मान रहा है।

उन्हें अपनी हार मान लेनी चाहिये। अखिलेश  ने प्रधानमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर तंज कसा। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कुर्सी-मेज की व्यवस्था होगी। छूटे हुए गरीब परिवारों को नये सिरे से जोड़कर उन्हें समाजवादी पेंशन योजना से जोड़ कर लाभ दिया जाऐगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता को छलने का काम किया है।
विज्ञापन


इमानदारी से कमाये गये धन को कालाधन बताकर लाइन में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री हूं और आप प्रधानमंत्री हैं किसने कितना काम किया है इसकी तुलना करा लीजिए। पत्थर वाली सरकार से सावधान रहने की बात कहते हुए कहा कि बुआ जी कब भाजपा वालों को राखी बांध कर हाथ मिला लें इसका पता नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गोंडा आ रहे हैं।

वहां पर गंगा मैया की कसम खाकर कह दें कि पूरे प्रदेश को पर्याप्त बिजली सपा सरकार दे रही या नहीं। उन्होंने करनैलगंज में एल्गिन-चरसड़ी बांध को पक्का बनाने एवं सरयू को साफ-सुथरी कराने के लिए उसकी गहराई बढ़ाने एवं फल मंडी व फेमिली बाजार बनवाने का वादा किया।  इसके पूर्व सीएम ने कटरा बाजार के बनगांव के मैदान में बैजनाथ दूबे के समर्थन में  विरोधियों पर जोरदार हमला किया।

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष महफूज खां, बैजनाथ दूबे, मुजीबुल हसन सुबराती, राजू ओझा ने भी सभा को संबोधित किया। अंत में वह तरबगंज के अमदही में पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के समर्थन में कहा कि हमने तो केवल एक विज्ञापन की चर्चा की थी और उन्होंने पता नहीं क्या समझ लिया। अगर वह गुजरात के लायन की बात करते या हमारे सारस की बात करते या फिर देश के गौरव बंगाल टाइगर की बात करते तो समझ में आता। वह गुजरात के गधों की बात करते हैं और हम अपने काम की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें