फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ब्लॉक पथराव मामले में मुख्यमंत्री से मिले विधायक

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते कटरा बाजार विधायक बावन सिंह। स्रोत: सोशल मी
विज्ञापन
कटरा बाजार। ब्लॉक परिसर में 23 सितंबर को भाजपा विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के समर्थकों के बीच पथराव और मारपीट के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि सरकार व संगठन की घटनाक्रम पर नजर है। डीएम व एसपी से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया। बताया कि क्षेत्रीय विधायक होने के नाते हम सिर्फ बैठक करने गए थे, लेकिन वहां पहले से ही दूसरे पक्ष की सुनियोजित साजिश तैयार थी। प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उचित कार्यवाही होगी। डीएम व एसपी से भी रिपोर्ट मांगी गई है। फुटेज की भी गहनता से उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में सियासी सरगर्मी फिर बढ़ गई है। अलबत्ता, विवाद के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर तो दी, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें