फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विकास कार्यों को गति देने के लिए सीएम से मिले विधायक

Thu, 30 Oct 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर स्मृति चिन्ह भेंट करते विधायक प्रेमनरायन पांडेय। स्रोत: सोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तरबगंज। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति दिलाने के लिए विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने गन्ना मूल्य में वृद्धि के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कदम से क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन में लंबित हैं, जिन पर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि कोड़र में प्रस्तावित आयुष विश्वविद्यालय के शासन में लंबित प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया। साथ ही तहसील क्षेत्र में स्वीकृत अग्निशमन केंद्र के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की भी मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने महराजगंज से रामपुर टेंगरहा, धौरहराघाट होते हुए दत्तनगर तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लंबित फाइल को मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने दुर्जनपुर से सोनौली बंधा मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराने की भी मांग की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाया है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें