फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुख्यमंत्री से मिले विधायक, क्षेत्र की परियोजनाओं पर चर्चा

Mon, 20 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते विधायक प्रभात वर्मा व प्रेमनरायन पांडेय। स्रोत: सोशल मीड
विज्ञापन
गोंडा। जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से गौरा और तरबगंज विधायक ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख सड़क, बिजली और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने अमवा-वीरपुर संपर्क मार्ग और खोड़ारे-कूकनगर मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़े कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बेलसर में प्रस्तावित बाईपास निर्माण और सौभाग्य योजना फेज-3 के कार्यों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित परियोजनाओं पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें