फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आत्महत्या की पोस्ट डालकर युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक(गोंडा)। पत्नी से विवाद के बाद परेशान एक युवक ने फेसबुक पर आत्महत्या की पोस्ट डाल दी और घर से लापता हो गया। हालांकि दो दिन बाद ही उसके एक रिस्तेदार ने लखनऊ में उसे ढूंढ़ निकाला और समझाकर घर ले आया। इटियाथोक बाजार के रहने वाले संतराम चौरसिया ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक चौरसिया की उसकी पत्नी प्रिया चौरसिया से गुरुवार को किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद देर रात उनका बेटा किसी को बिना बताए ही घर से लापता हो गया।
विज्ञापन

संतराम के मुताबिक आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें बताया कि अभिषेक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की है। जिसमें उसने उसने आत्महत्या की बात कहते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार कोतवाली नगर क्षेत्र के पोर्टरगंज की रहने वाली अपनी सास शारदा चौरसिया, साले अंशु चौरसिया और पत्नी प्रिया चौरसिया को ठहराया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही उससे जुड़े लोगों ने उसे ऐसा करने से मना करते हुए पोस्ट हटाने के लिए कहा। इसके बाद किसी तरह अभिषेक ने अपनी पोस्ट हटा ली।
संतराम ने बताया कि इसी बीच शनिवार की शाम लखनऊ में अभिषेक के फूफा बलराम चौरसिया ने उससे फोन पर बात की और उसे समझाकर अपने साथ घर ले आए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मगर कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें