ठेला व सीढ़ी लगाकर एसयूवी को रोकने की कोशिश
सिद्धार्थनगर से भागने के बाद जिले के खोड़ारे व छपिया पुलिस को सक्रिय किया गया था। इस दौरान मसकनवा चौकी पुलिस ने रोकने के प्रयास किए थे। इस दौरान ठेला खड़ा करवाया। इतना ही नहीं, सीढ़ी भी लगाया। मगर, आरोपी चालक को खोड़ारे व छपिया पुलिस रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। इतना ही नहीं, जिले में नांकेबंदी की तैयारियों की भी पोल खुल गई है। जगह-जगह पुलिस कर्मी खुद अपनी जान बचाते नजर आए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
रफ्तार से दहशत में आ गए पुलिसकर्मी
जिले के पुलिस पूरी तरह से एक शातिर बदमाश को पकड़ने में हलकान रही है। आरोपी के दुस्साहस के बाद पुलिसकर्मी खुद दहशत में आ गए थे। गनीमत रही कि बैरियर का फ्रेम एसयूवी में फंस गई। वरना, गाड़ी भी बरामद नहीं हो पाती। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने भी जायजा लिया। साथ ही आरोपी चालक की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई है। वहीं, रिवाल्वर बरामदगी के प्रयास कर रहे हैं।