फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने तीन विभागों के अफसरों को दी चेतावनी

Tue, 05 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
बैठक करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान तीन विभागों के अफसरों को सुधार करने का निर्देश दिया। इसके साथ डीएम को तीनों विभागों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कलेक्ट्रेट में योजनाओं की समीक्षा के दौरान पावर कॉर्पोरेशन, खाद्य एवं रसद व श्रम विभाग के अफसरों एवं कर्मियों को सुधार का निर्देश दिया।

ज्य मंत्री ने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग के अफसर खाद्य सुरक्षा गारंटी कानून योजना सही ढंग से जिले में लागू नहीं कर सके हैं। श्रम विभाग के अफसर पर योजनाओं को लागू न करने के चलते राज्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने डीएम प्रीति शुक्ला को इन विभागों के अफसरों पर तत्काल नकेल कसने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, गन्ना विकास, मत्स्य, रेशम, नवीन उद्योगों की स्थापना, नवीन मंडियों की स्थापना, दुग्ध पालन, कुक्कुट पालन, संशोधित कन्या विद्याधन, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, क्षय रोग नियंत्रण, लोहिया ग्राम, विद्युतीकरण, स्वच्छ पेयजल, छात्रवृति व पेंशन सहित कई विभागों की राज्य मंत्री ने समीक्षा की।
विज्ञापन


अफसरों को निर्देश जारी किया। बैठक में सीडीओ, एडीएम, सीएमओ, पीडी सहित कई अफसर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें