फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायियों ने लगाया जाम

Tue, 05 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एक महीने से एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन कर रहे सराफा व्यवसायी मंगलवार को धानेपुर बाजार में सड़क पर उतर आए। एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग को लेकर सराफा व्यवसायियों ने गोंडा-उतरौला मार्ग जाम कर दिया।

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाये जाने से नाराज सराफा व्यवसायी एक महीने से लगातार हड़ताल पर हैं और केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से पूंजीपति मालामाल होंगे, जबकि छोटे व्यापारियों का रोजगार चौपट हो जाएगा, लेकिन इस एक महीने से चल रहे विरोध के बावजूद केंद्र ने इस मामले पर कोई पहल नहीं की हैं, जिससे सराफा व्यवसायी आक्रोशित हैं।

मंगलवार को बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर लल्लन सोनी के नेतृत्व में तमाम सराफा व्यवसायी धानेपुर बाजार में एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की।

व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की आलोचना करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने अपने चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी की है। सराफा व्यवसायियों ने ने गोंडा-उतरौला मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धानेपुर पुलिस ने व्यवसायियों को समझा कर जाम हटवाया। इस दौरान व्यवसायियों ने एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने को लेकर थाने के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान स्वर्णकार महासभा के अंकित सोनी, सुरेश कुमार सोनी, अमित कुमार, सुधीर कुमार, हरिनरायन सोनी आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें