बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे खान निरीक्षक विवेक कुमार ने अपनी टीम के साथ छापा मारा था। इस दौरान टीम ने चालक के साथ ही मिट्टी लदे तीन डंपर पकड़े। तभी मौके पर पहुंचे अज्ञात लोगों ने टीम से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि चालक को छुड़ाने को लेकर उन्होंने टीम से हाथापाई भी की। खान निरीक्षक जबतक पुलिस को घटना की जानकारी देते तब तक आरोपी चालक को छुड़ाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए।
जेसीबी समेत 41 घनमीटर मिट्टी लदे तीन डंपर को सीज किया गया है। खान निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि एक जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। वहीं, तीन डंपर भी खड़े थे, उनमें मिट्टी भरी हुई थी। इसपर तत्काल कार्रवाई की गई तो आरोपी अभद्रता करने लगे। देहात कोतवाली के अतिरक्ति प्रभारी निरीक्षक शिवानंद ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।