फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहले लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत

Fri, 03 Nov 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। झंझरी के पूरे शिवाबख्तावर में जिले के पहले लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत की गई है। इससे नगर पालिका से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाया जाएगा। सूखा कूड़ा जैसे प्लास्टिक व लोहा का रिसाइकिल किया जाएगा। ऐसे में एक हजार टन कूड़े का प्रतिदिन निस्तारण होगा। नगर पालिका परिषद क्षेत्र से रोजाना 65 से 75 टन कूड़ा निकलता है। बावजूद इसके निस्तारण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

प्रदूषण व गंदगी से निजात दिलाने के लिए झंझरी के पूरे शिवाबख्तावर में लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत की गई है। घरों, दुकानों, बाजारों आदि से निकलने वाले गीला या जैविक कूड़े से खाद तैयार की जाएगी। वहीं, लोहा, प्लास्टिक जैसे सूखे कूड़े को अलग-अलग कर इंडस्ट्रीज को भेजा जाएगा। यहां इसे रिसाइकिल किया जाएगा। रोजाना नगर पालिका परिषद गोंडा क्षेत्र में प्रतिदिन 65 से 75 टन कूड़ा निकलता है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि अभी तक पूरे शहर से निकलने वाले कूड़े कचरे को झंझरी के पूरे शिवा बख्तावर क्षेत्र में डाला जा रहा है। लेकिन उसका निस्तारण नहीं होने से यहां पर कचरे के ढेर लग गए हैं। वर्तमान में झंझरी के पूरे शिवा बख्तावर क्षेत्र में करीब 60 हजार टन कूड़ा मौजूद है।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन एक हजार टन कूड़ा निस्तारण की है। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि नगर पालिका के स्तर पर कूड़े के समुचित निस्तारण की व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील की गई है कि कूड़ा यहां वहां न फेके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें