फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वैन की टक्कर में घायल मंझले भाई ने भी दम तोड़ा

Sun, 08 Dec 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। ढेमवा मार्ग पर शनिवार को स्कूल वैन व बाइक की टक्कर में घायल हुए मंझले भाई ने भी शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। हादसे में छोटे भाई की शनिवार दोपहर को मौके पर ही मौत हो गई थी। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ढेमवा मार्ग पर तुलसीपुर माझा पट्टी बलराज के पास हुए हादसे में श्यामलाल के छोटे बेटे मोहन (15) की मौत हो गई थी। बाइक चला रहा मंझला भाई राम नारायण (18) घायल हो गया था। परिजनों के मुताबिक लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय शनिवार देर रात उसने भी दम तोड़ दिया।
नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दोनों अपने बड़े भाई राम केवल की ससुराल अयोध्या के सोहावल रग्घुपुर से लौटते समय हादसे में घायल हो गए थे।
विज्ञापन

देर रात श्यामलाल के मंझले बेटे राम नारायण ने भी दम तोड़ दिया। दो भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा है। मां पूषा देवी बेसुध हो गईं। पिता श्यामलाल रोते-रोते बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें