फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। थाना कोतवाली देहात में गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोनवरसा पुल के पास मनवर नदी में एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव नदी से निकालकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहसापरसा के ग्राम प्रधान मायाराम ने बताया कि परसा गांव निवासी राजकुमार उर्फ कद्दू (55) पुत्र जग्गू मंगलवार को सोनवरसा के पास मनवर नदी में मछली पकड़ने गया था। लोगों ने बताया कि कद्दू साइकिल खड़ी करके जाल से मछलियां पकड़ रहा था।
इसी बीच गहरे पानी में जाने से डूबकर उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की इच्छा अनुसार स्थानीय पुलिस ने पंचनामा भरकर शव अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें