फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत राज सेवा परिषद के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
पंचायत राज सेवा परिषद के सदस्यों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को विकास भवन परिसर में पंचायत राज सेवा परिषद के सभी घटकों के सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। स्वतंत्र रुप से कार्य करने के पक्ष में पंचायत राज सेवा परिषद के लोग पूरी तरह से लामबंद हो गए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सेवा परिषद के सदस्यों ने पंचायत राज व ग्राम्य विकास के तालमेल में कमी के चलते विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप लगाया। 

    विकास भवन परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पंचायत राज सेवा परिषद के देवीपाटन मंडल के मंडलीय अध्यक्ष महिपाल चतुर्वेदी, संरक्षक डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह, जिलाध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव आदि ने कहा कि गांवों के विकास, पंचायत चुनाव परिसीमन से लेकर वार्डों के निर्धारण व अन्य कार्यों में सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत का योगदान होने के बावजूद श्रेय बीडीओ को दिया जा रहा है।

पंचायती राज विभाग का नियंत्रण न होने के चलते ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहयोग नहीं करते हैं। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व कार्यों पर ग्राम्य विकास विभाग का नियंत्रण तत्काल हटाया जाए। अमरनाथ राय, संतोष गुप्ता, मानिकराम मौर्य सहित परिषद के सभी घटकों के पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित करते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें