फोटो- 13- गोंडा के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कालेज में श्रद्वांजलि सभा में शामिल शिक्षक नेता। संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्व. ओमप्रकाश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने की।
सभा में जिला संरक्षक बृजेश द्विवेदी ने कहा कि स्व. शर्मा जी ने ही समाज में शिक्षकों की पहचान बनायी है। हमें उनके योगदान को भूलना नहीं है। संयुक्त मंत्री विष्णुजीत सिंह ने कहा कि अंतिम सांस तक उन्होंने शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए काम किया।
सभा की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि शर्मा जी ने शिक्षकों को संघर्षों के बदौलत शून्य से शिखर तक पहुंचा कर शिक्षकों को अनेक उपलब्धियां दिलायी। संगठन के संघर्षों के बल पर हमें उन उपलब्धियों को बचाये रखना होगा। भविष्य में आने वाली समस्याओं के लिये भी तैयार रहना होगा। संस्था के प्रधानाचार्य राज करना वर्मा ने श्रद्धांजलि सभा में आये हुये सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान एमएच अंसारी, लक्ष्मीनारायण मिश्र, धीरेन्द्रप्रताप सिंह, शिवम सिंह, प्रियशंकर मिश्र, अफजल अली, रघुनाथ द्विवेदी, नंदलाल, राजेन्द्र प्रसाद, अशोक पटवा आदि ने विचार व्यक्त किये।