फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार दिलाने के काम को गंभीरता से लें

विज्ञापन
फोटो-16-गोंडा स्थित कार्यालय में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। उद्योग बंधु की बैठक में आयुक्त एमपी अग्रवाल ने रोजगार दिलाने वाली योजनाओं में अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि अधिकारी रोजगार दिलाने के कार्य में पूरी संवेदनशीलता बरतें तथा बैंकों से संपर्क कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कर लोगों को रोजगार दिलाने में अपना पूरा योगदान दें।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के ऋण वितरण का लक्ष्य माह 30 सितंबर तक शत- प्रतिशत पूर्ण कराएं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि वे अपनी दिक्कतें उनके संज्ञान में लाएं ताकि उनके स्तर से उनका तत्काल निदान कराया जा सके। बैठक में आयुक्त ने दीपक अग्रवाल पार्टनर अग्रवाल इंडस्ट्रीज के धान की कुटाई से संबंधित बकाया भुगतान के संबंध में निर्देशित किया कि इस प्रकरण में पीसीएफ तत्काल भुगतान करें। इसी प्रकार अमित चंद्र गुप्ता न्यू अमित मिष्ठान बालपुर ने इकाई के पास नाले की सफाई न होने की शिकायत की।
आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक से कहा कि कि वे अपना निरीक्षण आख्या संयुक्त आयुक्त उद्योग देवीपाटन को प्रस्तुत करें। खंड विकास अधिकारी नाले की सफाई कर्मियों के माध्यम से एक बार सफाई करा दें, ताकि नाले के पानी का बहाव ना रुके। आयुक्त ने यूनिट को भी निर्देशित किया कि पनीर के पानी के लिए अपने यूनिट स्थल में एक चेंबर बनाकर शोषित कराएं, जिससे नाले में का जमाव न हो सके। जिला उद्योग बंधु की बैठकें जनपदों में नियमित कराने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग एचपी सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग बाबूराम, श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें