फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता की हत्या, मायके के पास सड़क किनारे मिला शव

Sat, 24 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रामावती। फाइल फोटो
विज्ञापन
परसपुर। बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के कमियार गांव निवासी रामावती उर्फ धुक्कू यादव (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर पिटाई व हत्या करने और शव परसपुर के बरदहा गांव के पास सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परसपुर क्षेत्र के बहुवन मदार माझा के भड़भड़ियन पुरवा निवासी नन्हई यादव ने बताया कि भतीजी रामावती की शादी 15 वर्ष पहले बाराबंकी के कमियार गांव निवासी ननके यादव से हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन अक्सर रामावती की पिटाई करते थे। शुक्रवार को भी उसकी पिटाई की गई। इसके बाद रात आठ बजे उसे बरदहा गांव के पास सड़क किनारे छोड़ दिया गया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले गए। वहां डॉ. मुकेश गुप्ता ने रामावती को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि सीएचसी से मिले मेमो के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर पति ननके, देवर रमेश व पुत्तन, देवरानी शिल्पी, ससुर सर्वादीन और सास के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मां से मिलने की जिद करती रही मासूम
रामावती की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उसकी पांच वर्षीय बेटी अंजलि को मां की मौत का अहसास ही नहीं था। सीएचसी के बाहर रिश्तेदार की गोद में बैठी मासूम बार-बार मां से मिलने की जिद कर रोती रही। परिजन उसे यह कहकर बहलाते रहे कि मां की तबीयत ठीक नहीं है। उनका इलाज चल रहा है। जबकि पास में ही कार में रामावती का शव रखा था। मां से मिलने के लिए बिलखती मासूम को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें