फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के सिंगहाभोज गांव में शनिवार को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने उसके पति, देवर व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति व देवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तरबगंज के परसिया गांव के मजरे नैपुर निवासी राघवराम पांडेय ने थाना तरबगंज में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंतिमा (23) की शादी दो साल पहले तरबगंज के ही सिंगहाभोज निवासी सुरेश मिश्र के बेटे शुभम से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपये कैश, सोने की चेन व अंगूठी की मांग करने लगे। राघवराम का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले अंतिमा को प्रताड़ित करते थे। शनिवार को अंतिमा का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
राघवराम का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति शुभम, सास विमला देवी व देवर लल्लू ने मिलकर अंतिमा की हत्या करके शव फंदे पर लटकाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

तरबगंज इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि मामले में पति शुभम, सास विमला देवी व देवर लल्लू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी सास विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें