फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। लालपुर के गोसाईंपुरवा में रविवार रात विवाहिता सोनिया (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनिया के पिता हरिशंकर गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कौड़िया के झौनहा निवासी हरिशंकर गोस्वामी ने बताया कि पांच साल पहले बेटी सोनिया की शादी मनीष से की थी। सोनिया के आठ महीने का बेटा है। रविवार रात मनीष ने मायके वालों को सोनिया के फंदे से लटककर जान देने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो सोनिया का शव मकान की दूसरी मंजिल पर जमीन में पड़ा मिला। सूचना पर करनैलगंज सीओ विनय सिंह और इंस्पेक्टर राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही पति समेत परिजनों से पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति मनीष के साथ ही सास, ससुर, जेठ व एक रिश्तेदार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी परिवार से अलग रहते थे। मनीष डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें