फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर केस

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर क्षेत्र के पुरैना गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की मां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मार डालने का दामाद पर आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के जसकरनपुरवा डीहा निवासी रेनू पत्नी राजिराम पासवान ने थाने पर तहरीर दी। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा (22) की शादी 28 अप्रैल 2021 को परसपुर के पुरैना गांव निवासी सोनू पासवान के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सोनू दहेज के लिए पूजा को प्रताड़ित करने लगा था।
रेनू के मुताबिक मंगलवार को पूजा की ससुराल के गांव के एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। जब वह पुरैना पहुंचीं तो पूजा का शव घर के बाहर पड़ा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सोनू ने गला दबाकर पूजा की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि पूजा की मां रेनू की तहरीर पर पति सोनू पासवान के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें