फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की पिटाई कर सड़क पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। दहेज में एक लाख रुपये व एक जमीन का प्लाट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर ससुरालीजन चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए। मामले में 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इटियाथोक बाजार के अब्दुल हसन ने अपनी पुत्री शकीला खातून का विवाह दो साल पहले गिलौला बाजार जनपद श्रावस्ती के सिराज अहमद पुत्र शब्बीर अहमद के साथ किया था। शादी के बाद सिराज अहमद ने रोजगार करने के लिए शकीला से एक लाख रुपए नगद लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
इसके अलावा वह इटियाथोक बाजार में एक प्लाट की भी मांग करने लगा। यह मांग पूरी न होने पर शकीला को बराबर मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दिनांक 8 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे ससुराल के लोगों ने विवाहिता को एक बोलेरो जीप से इटियाथोक बाजार ले आए। यहां पर उसे हनुमान मंदिर चौराहे पर मारपीट के बाद छोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना शकीला ने थाने पर दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शकीला की तहरीर पर गुरुवार को सिराज अहमद पति, शकील अहमद ससुर, हमीदा खातून सास व आफरीन, फरहीन ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें