फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 ने रोकी दूसरी शादी, दूल्हा-दुल्हन को ले आई थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। शक्तिपीठ मां बाराही मंदिर में अपनी दूसरी शादी रचाने के चक्कर में दूल्हा फंस गया। मंदिर परिसर में ही अखंड पाठ करा रहे पहली पत्नी के रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने सात फेरे लेने से पहले ही शादी रोक दी।
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन को पुलिस थाने ले आई। दोनों परिवार के लोगों को पुलिस ने तलब किया है। पुलिस का कहना है कि सूचना पर शादी रोक दी गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम डेहरास निवासी अमर बहादुर यादव पुत्र इंद्रपाल की शादी करीब आठ वर्ष पहले अयोध्या जनपद के रुदौली थाना क्षेत्र के मुतौली गांव में हुई थी। पहली पत्नी से उसकी एक पांच साल की बेटी भी है।
विज्ञापन

अमर बहादुर परसपुर थाना क्षेत्र के ही खैरा तिवारी पुरवा निवासी किशोरदीन की बेटी ननकाई के साथ गुरुवार दोपहर उमरी बेगमगंज क्षेत्र के शक्तिपीठ मां बाराही मंदिर में शादी कर रहा था। शादी की अन्य रस्में पूरी हो चुकी थीं। सिर्फ सात फेरे लेने बाकी थे।
इसी बीच मंदिर परिसर में पहली पत्नी के कुछ रिश्तेदार श्रीरामचरितमानस का पाठ करा रहे थे, जब उनकी नजर दूल्हे अमर बहादुर पर पड़ी तो रिश्तेदारों ने पहली पत्नी के भाई राम संवारे को फोन पर दूसरी शादी की सूचना दे दी।
पहली पत्नी के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज अरुण कुमार राय ने बताया कि दोनों परिवारों को थाने पर बुलाया गया है। परिवार के लोगों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें