रुपईडीह(गोंडा)। मनवर नदी के उद्गम स्थल की साफ-सफाई कराकर नदी का पुनरुद्धार कराया जाएगा। नदी से लेकर गोंडा-बलरामपुर मार्ग तक इसकी सफाई कराई जाएगी। पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही नदी के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बुधवार को डीएम नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने मनोरमा नदी के उद्गम स्थल का जायजा लिया। ग्राम पंचायत तिर्रेमनोरमा में बना सरोवर मनवर नदी का उद्गम स्थल है। तिर्रेमनोरमा गांव से निकलकर मनवर नदी दुल्हापुर, पंडरी नाला के रूप से निकलकर ताड़ी ताल से नदी का स्वरूप ले लेती है। गोंडा में इसकी लंबाई 100 किमी तथा बस्ती में 115 किमी है। नवाबगंज ब्लॉक से गैलनगंज ग्रंट होते हुए बस्ती के लालगंज गांव के पास कुआनो में समाहित हो जाती है।
डीएम ने मनवर नदी के उद्गम स्थल, ताड़ी ताल का निरीक्षण करते हुए एसडीएम से इसकी खतौनी के बारे में जानकारी लिया। आठ जुलाई से नदी की साफ-सफाई शुरूआत करने की बात कही। इस मौके पर डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ लाल जी दूबे, बीडीओ सत्य प्रकाश पांडेय, विजय कुमार मिश्र,सहायक अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड आकाश राय,एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल, वन दरोगा दुर्गेश मिश्र, सचिव राधेरमण प्रजापति, सीएचओ मोहम्मद इरफान, सुंदर लाल, हरिश्चंद्र, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।