फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक दिन की डीएम बनी मानसी, नैंसी ने संभाली बीएसए की कुर्सी

Wed, 24 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एक दिन की डीएम बनी मानसी प्रजापति से अफसरों का परिचय करातीं डीएम प्रियंका निरंजन
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बुधवार को जिला व मंडल स्तरीय महत्वपूर्ण पदों पर छात्राओं को आसीन कर हौसलाआफजाई की गई। झंझरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा मानसी प्रजापति को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। नैंसी पांडेय ने बीएसए की कुर्सी संभाली। एक दिन के लिए अधिकारी बनी इन छात्राओं ने कार्यों की समीक्षा के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने एक दिन की डीएम बनीं मानसी प्रजापति से अधिकारियों का परिचय कराया। मानसी ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भविष्य में जिलाधिकारी बनने का मौका मिला तो अच्छा काम करेंगी। एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी की अगुवाई में दर्जीकुआं स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की प्रशिक्षु छात्रा महिमा किशन को डायट प्राचार्य बनाया गया। महिमा ने प्रवक्ताओं व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही समय से संस्थान पहुंचने को लेकर सचेत किया। पूर्व से संचालित सेवारत एवं सेवापूर्ण एकीकृत प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए विषय पर चर्चा की।
वहीं, केजीबीवी में कक्षा नौ की छात्रा कन्यावती ने एक दिन के लिए एडी बेसिक की जिम्मेदारी संभाली। कन्यावती ने कार्यालय के कर्मचारियों से मंडलीय रिपोर्ट तलब की। स्कूलों में सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा नैंसी पांडेय ने एक दिन के लिए बीएसए की कुर्सी संभाली। बीएसए अतुल तिवारी ने कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय कराया। योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान सीडीओ अंकिता जैन, डीडीओ सुशील कुमार, डीसी (बालिका शिक्षा) रक्क्षंदा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें