फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रदेश के टॉप 20 में शामिल हुआ मनकापुर ब्लॉक

Sun, 28 Sep 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के टॉप 20 ब्लॉकों में मनकापुर भी शामिल हो गया है। विकास कार्यों के आधार पर मनकापुर ब्लॉक को ये उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन

बलरामपुर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवाद कार्यक्रम के लिए विकसित ब्लॉकों का चयन किया जाना था। सीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम के लिए विकास के मामले में अव्वल ब्लॉकों के नाम मांगे गए थे। इसमें मनकापुर ब्लॉक को शामिल किया गया था। ब्लॉक सभागार में बेहतर ढंग से कार्य कराए गए हैं। पूरा ब्लॉक सुसज्जित है। क्षेत्र में भी विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य हुए हैं। मनकापुर को इसी आधार पर मॉडल ब्लॉकों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि पूरे प्रदेश के 826 ब्लॉकों में से टॉप 20 में मनकापुर ब्लॉक भी शामिल हो गया है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयास से सुखद परिणाम आया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें